*कैबिनेट मंत्री मो.अकबर का तुफानी दौरा, कवर्धा शहर के 27 वार्डो में भेंट मुलाकात कर जाना जनता का हाल*
*विधायक को अपने बीच पाकर लोग हुए निहाल*
कवर्धा- कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उनकी टीम के साथ लगातार 4 दिनों तक कवर्धा शहर के 27 वार्डो में घुमघुमकर लोगो से मिलने पहुंचे। सरकार की योजनाओं से रूबरू कर वार्ड के पत्रकारगण, डाक्टर, प्रबुद्व नागरिक सहित अन्य समाजसेवी व्यक्तियों से भेंट मुलाकात से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना तथा शहर के अलग-अलग मुद्दो पर चर्चा हुई। वार्ड में कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के पहुंचते हुए लोगों ने आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन भी किया।
*सरकार द्वारा किये गये कार्यो को लेकर खुलकर चर्चा की*
कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने भेंट मुलाकात के दौरान आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था व वार्डो में किये गये विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली तथा आम नागरिकों से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होनें वार्ड के आवासहीन परिवारों को हर संभव लाभ दिये जाने का प्रयास है एवं जिन व्यक्तियों को आवासीय पट्टा प्राप्त नही मिला है उनको परेशान होने की जरूरत नही है उन्होनें कहा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि जो हितग्राही पात्र है उनका पट्टा बनाये जाने हेतु हर संभव प्रयास किये जाने को कहा। उन्होनें कहा कि नगरीय क्षेत्र में अलग-अलग समाजों के लिए करोड़ो रू. का सौगात दिया जाकर सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया है एवं शत् प्रतिशत समाज के भवन तैयार हो चुके है जिसका लोकार्पण भी किया जा चुका है।
*भेंट-मुलाकात कर जाना हालचाल*
छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन,आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का पिछले चार दिनों से कवर्धा शहर में सौजन्य भेंट-मुलाकात कर वहां के निवासियों से रूबरू हुए। नगर पािलका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अपने वार्ड की विकास को लेकर अवगत भी कराया। कैबिनेट मंत्री मों अकबर अपने भेंट मुलाकात के दौरान शहर के सभी वार्डो पहुँच रहे है और वार्डो में निवासरत शहर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, डॉक्टर, इंजीनियर, और मीडिया से जुड़े लोगों के निवास पर पहुच भेंट सौजन्य भेंट-मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तथा मिलने वाले लाभ के बारे में भी जाना।
*कैबिनेट मंत्री मो. अकबर का हुआ आत्मीय स्वागत*
कैबिनेट मंत्री मो. अकबर का शहर के सभी वार्डो में आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मो. अकबर ने शनिवार को जिले के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ जैन के निवास पहंुचकर उनके परिवार के सभी लोगो से एक पारिवारिक माहौल में भेंट-मुलाकत की। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने कहा कि शहर वासियों से मेरा बरसो से एक सौहार्द तथा पारिवारिक नाता रहा है।
*विधायक निधि कार्यो का किया भूमिपूजन*
महामाया वार्ड क्रं. 06 में कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने विधायक निधि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण लागत राशि 6.50 लाख रू. व वार्ड क्रं. 21 गायत्री मंदिर के सामने शिवाजी चौक में रंग मंच निर्माण लागत राशि 3.00 लाख रू. का भूमिपूजन का भूमिपूजन किया। उन्होनें बताया कि लगातार वार्डवासियों द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण बनाने की मांग की जा रही थी जिसका भूमिपूजन हो गया है जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने इसके अलावा श्रीमती नारायणी टोंडर, श्रीमती फुलबती, श्री कुमार कश्यप, दीपक केसरी, पुरन प्रजापति, आनंद ठाकुर, राजेश पूरी, भरत केसरी, अन्नू साहू, सुषमा केशरवानी, मेघनाथ यादव, मुकेश सिन्हा, दुधकवरा यादव, कार्तिक यादव, बिल्लू वैष्णव, नंद जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, पार्वती गुप्ता, निर्मल मिश्रा, शिवशंकर वर्मा, गुड्डू ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर के घर पहुँच कर सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू एवं गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


