IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वनांचल क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों ने राजधानी पहुंचकर ली कांग्रेस की सदस्यता
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर किया स्वागत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए है। यह पहले सरकार है जिसने सीधे लोगों के जेब तक पैसा पहुंचाया है। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन गया है। लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाह रहे है। इसी क्रम में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के कई ग्रामों के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने राजधानी रायपुर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों के नाम इस प्रकार है:- ग्राम चेन्द्रादादर- पनकु बैगा, व्यपारी बैगा, दलदली- जहल सिंह मेरावी, केसमर्दा- कमल सिंह बैगा, मधु बैगा, गरभु बैगा, नंदलाल धुर्वे, सनत कुमार टांडिया, मुस्की लाल, चतुर बैगा, बोदई- बुध सिंह बैगा, लमतु सिंह, बरघाट- जोहन साकत, करण धुर्वे, टीकाराम धुर्वे, सेमसाटा- नानसिंह मेरावी, बैजलपुर- अलोक मरकाम, अब्दुल जमीर, छुही- मणीराम, इंदल श्रीवास, रब्दा- बैसाख राम मेरावी, समरू सिंह धुर्वे, भरतपुर – अन्नुराम यादव, साजाटोला- भुवन कुमार यादव।

इस अवसर पर कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, पीपरखुंटा के पूर्व सरपंच प्रशांत कुमार यादव तथा बैसाख सोनवानी, नन्हे सिंह परस्ते आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!