IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*किसान उत्पादक संगठन एफ पी ओ कबीरधाम आर्गेनिक कंपनी लिमिटेड जामुन पानी के शेयरधारी किसानों ने अपने कृषि केंद्र झलमला में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस*

कबीरधाम, (वनांचल): किसान उत्पादन संगठन (एफ. पी. ओ) कबीरधाम आर्गेनिक कंपनी लिमिटेड जामुनपानी विकासखंड बोडला जिला कबीरधाम शेयर धारी किसानों द्वारा अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ अपने कृषि सेवा केंद्र झलमला में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर फूल माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह किसान संगठन सुदूर वनांचल क्षेत्र मे भारत सरकार की 10000 एफ पी ओ अंतर्गत संचालित है, जिसको वित्तीय सहायता राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक प्रदान कर रही है।

विभिन्न प्रकार की सहायता उप संचालक कृषि कबीरधाम, कृषि विज्ञान केंद्र नेवारी कर रही है, इस समूह में 955 किसान विभिन्न ग्राम तितरी, उमरिया, तरमा,समनापुर, बरबसपुर, नंदनी, दरिया, अंजना, दादुटोला, बोदलपानी, जामुनपानी, एवं पुतकी के किसान जुड़े हुए हैं, यह किसान संगठन अपनी उत्पाद का स्वयं मूल्य निर्धारित कर अधिक आय अर्जित कर रहे हैं। अपने उत्पादन कोदो कुटकी, रागी काला चावल, सुगंधित चावल, महुआ लड्डू इत्यादि मैकल्स नेचर ब्रांड के नाम से दूर- दूर बाजार तक ट्राईफ़ेड के माध्यम से विक्रय कर रहा है।

इस समूह मे मुख्य कार्यकर्ता के रूप मे रोहित पटेल 10 संचालक मंडल सदस्य हैं, अध्यक्ष ठाकुर राम मरावी, गुहधर् सिंह, केदारनाथ धुर्वे, जगन्नाथ तिलगाम, यशोदा बाई टेकाम, रतन सिंह मरकाम, ईश्वर सिंह मरकाम, लखन सिंह धुर्वे, लक्ष्मी चंद धुर्वे, संतोष सिंह धुर्वे आदि पदस्थ हैं।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!