*कल 31 जुलाई को निकलेगी राजाधिराज भगवान भोलेनाथ जी की भव्य पालकी एवम शोभायात्रा*

कवर्धा – छत्तीसगढ़ की धर्मराजधानी कवर्धा में श्रावण मास के दिन सोमवार कल दिनांक 31 /07/2023 को मध्यान्ह 4 बजे भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा बुढामहादेव मंदिर कवर्धा से निकलकर यूनियन चौक, स्वामी करपात्री पार्क, सराफा लाईन, ऋषभदेव चौक, महावीर स्वामी चौक, गुरु गोविन्द सिंह चौक, रमन मेडिकल, सिग्नल चौक होते हुवे भारतमाता चौक, महामाया मंदिर में समापन होगा।
समिति के प्रमुख सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया भारत माता चौक में भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती एवम् भस्म आरती श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवम् सी ई ओ ज्योतिर्मठ. चंद्रप्रकाश उपाध्याय द्वारा किया जायेगा एवम मंत्रोच्चार विश्वप्रकाश उपाध्याय एवम मंच का संचालन दुर्गेश पाण्डेय द्वारा किया जाएगा उक्त यात्रा में महिलाओ के द्वारा कलश यात्रा आखाड़ा का प्रदर्शन एवम् धुमाल डीजे बैगा नृत्य भजन कीर्तन के साथ निकलेगी।
यह आयोजन कवर्धा नगर में द्वितीय बार प्रमुख रूप से उमंग पांडेय सौरभ शर्मा योगेश चंद्रवंशी राहुल ठाकुर लोकनाथ देवागन तमन्ना मेहरा रिया राजपूत सागर साहू पुष्पराज सिंह संस्कार दुबे राकेश साहू योगेश महाजन आदित्य भट्ट गुरुरनारायन वर्मा उदय तिवारी शिवेंद्र निषाद विकेश सिंह उदय मानिकपुरी विकास नेताम गजेंद्र झरिया महेंद्र कौशिक रूपेश वर्मा हेमलता नामदेव माही दुबे टुकटुक धवालकर आलिया अहिरवार आशी गुप्ता सिमरन ठाकुर विंध्या ठाकुर नेहा धावलकर के प्रयास से हर हर शंकर, जय जय शंकर सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है जो कि अब निरंतर हर वर्ष किया जायेगा उक्ताशय की जानकारी समिति के प्रमुख सदस्य सौरभ शर्मा ने दिया।


