IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री आबादी पट्टा से पट्टाधारियों को मिलने लगा भूमि का मालिकाना हक-मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री अकबर ने नगर पंचायत पिपरिया के 12 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण किया

कवर्धा। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम बिरकोना में नगर पंचायत पिपरिया के 12 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण किया। पट्टा वितरण करते हुए मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के तहत पट्टाधारियों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने की योजना शासन द्वारा प्रारंभ की गई है। इससे पट्टाधारियों को मालिकाना हक मिलने लगा है। इस दौरान ग्राम बिरकोना में हितग्राहियों को पौधा वितरण भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगर पंचायत पिपरिया के नितेश, दुर्गेश, कुंजबिहारी, निर्मला, सतीष, कदम, दुर्गेश, महेन्द्र, रमेश,  नानक, अमरेन्द्र और शिवप्रसाद को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने हितग्राहियों को पट्टा वितरण कर शुभकामनाएं दी। पट्टा मिल जाने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार प्रकट किया है।
यहां बताया गया कि मुख्यमंत्री आबादी पट्टे मिलने से आबादी भूखंड पर धारक के स्वामित्व को सिद्ध करने का स्थाई दस्तावेज है, जो उत्ताधिकारी हक में हस्तांतरणीय होगा। भूमि विवाद की स्थिति में आबादी भूखंड का सीमांकन कराया जा सकेगा। आबादी भूखंड का क्रय विक्रय किया जा सकेगा साथ में बिजली, नल इत्यादि के कनेक्शन के लिए यह प्रमाण पत्र स्वामित्व प्रमाणित करने का प्रमाण होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, प्रवीण वैष्णव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!