IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*इंदौरी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत , अवैध शराब बिक्री को लेकर भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन*

कवर्धा। आज भाजपा इंदौरी मंडल की बैठक में भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीराम साहू के प्रथम आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पटाखे के साथ स्वागत अभिनंदन किया।

बैठक उपरांत भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस चौकी दशरंगपुर पहुंचे जहां गांव गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर शिकायत दर्ज कराई और शासन प्रशासन पर आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बाद भी इस प्रकार से अवैध शराब की बाढ़ से स्पष्ट है की अवैध शराब की कारोबार में शासन और प्रशासन पूरी तरह संलिप्त है।

पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर अति शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई और कार्यवाही नहीं होने पर आगामी समय में भाजयुमो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष नीलांबर योगेश चंद्रवंशी भाजयुमो जिला महामंत्री ,संजय निषाद जिला संयोजक it सेल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजू चन्द्रवंशी,विजय चन्द्राकर/कृष्णा साहू महामंत्री, के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया।

You missed

error: Content is protected !!