IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कैबिनेट मंत्री को भेंट की गई डिजिटल श्रीमद् भगवद-गीता

पढ़ने के अलावा सुना भी जा सकता है
यात्रा में ले जाने में आसानी, पूरा ग्रंथ है एक कार्ड में समाहित

कवर्धा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर को उनके राजधानी स्थित शासकीय निवास कार्यालय में श्रीमद् भगवद-गीता भेंट की गई। अत्याधुनिक टेक्नोलाजी वाली यह भगवद गीता सेंसर के जरिए बोलती है। कैबिनेट मंत्री इस अनोखी भगवद गीता को देखकर प्रभावित हुए तथा इसकी प्रशंसा की। कवर्धा नगर पालिका के पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने यह भगवद गीता अवलोकन के लिए प्रस्तुत की। उनके साथ मनीष पाटले भी उपस्थित थे।
इस श्रीमद् भगवद गीता को सेंसर लगे उपकरण के जरिए सुना जा सकता है। लगभग 08 इंच साईज के सेंसर को जैसे ही भगवद गीता के किसी भी श्लोक के सामने ले जाया जाए संेसर में लगे स्पीकर से श्लोक सुनना प्रारंभ हो जाता है। इतना ही नहीं भगवद गीता को 14 अलग-अलग भाषाओं में सुना जा सकता है। जिस भाषा में सुनना है, एक छोटी साईज के कार्ड में अंकित भाषा के विकल्प के सामने सेंसर को ले जाना पड़ता है। इसके पश्चात सेंसर को श्रीमद् भगवद-गीता में किसी भी श्लोक के सामने ले जाने पर उसी भाषा में सुनना प्रारंभ हो जाता है, जिस भाषा का चयन प्रारंभ में किया गया है। इसके अलावा एक बड़ी सुविधा यह है कि पूरी भगवद गीता को एक कार्ड में समाहित कर दिया गया है। सेंसर को पहले भाषा चयन वाले कार्ड के सामने ले जाकर जिस भाषा में भगवद गीता को सुनना है उसे टच किया जाता है, इसके पश्चात सेंसर को एक कार्ड जिसमें 18 अलग-अलग अध्याय का खण्ड बना है जैसे ही उसमें टच किया जाता है स्पीकर भगवद गीता सुनाना प्रारंभ कर देता है।

You missed

error: Content is protected !!