IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले के 14 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, कहा- कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे

कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे लोग
धमकी, लेंजाखार के 14 भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का दौर जारी है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम धमकी के 11 तथा ग्राम लेंजाखार के 03 भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे है। इन दोनों नेताओं के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़कर हो रहे विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रहे है। इसी क्रम में बोड़ला ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे ग्राम धमकी के 11 तथा ग्राम लेंजाखार के 03 भाजपा सदस्यों ने राजधानी रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। परंपरा के अनुरूप मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों का नाम इस प्रकार है:- ग्राम धमकी से मेलूराम साहू, पप्पू कौशिक, सुनील ठाकुर, पिन्टू कौशिक, केशव पवन कौशिक, केशव गौतम कौशिक, कुमारू साहू, धनराज कौशिक, रूपेन्द्र कौशिक, मनमोहन कौशिक, छन्नू कौशिक तथा ग्राम लेंजाखार से धीरपाल यादव, भीषम वर्मा, एवं पिन्टू यादव शामिल थे। इस अवसर पर अमित वर्मा, दीपक वर्मा एवं परमानंद वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!