IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 17.04.2023 को थाना बसंतपुर में राजनांदगांव निवासी द्वारा थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 08.04.2023 को शाम 07:00 से 07:30 बजे के मध्य आर0के0 नगर चौक के पास मोहन सारथी निवासी नंदई राजनांदगांव का रहने वाला मिला जो प्रार्थिया को रास्ता रोककर बेईज्जत करने की नियत से उसके साथ अश्‍लील बाते, गंदे इशारे, पीछा कर छेडछाड़ किया है, के संबंध में शिकायत दिये जाने पर तत्काल थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया जाकर अपराध क्रमांक 170/2023 धारा 341, 354, 354(क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया जाकर महिला संबंधी अपराध होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में बसंतपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी मोहन सारथी के निवास स्थान पर दबिश दिया जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे थाना लाकर बारिकी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी मोहन सारथी उर्फ टिनु सारथी पिता घनश्‍याम सारथी उम्र 23 साल साकिन हीरामोती लाईन गंज स्कूल के पास राजनांदगांव को दिनांक 17.04.2022 को गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 18.04.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव चन्द्रा, सउनि इब्राहिम खान, आरक्षक विभाष राजपूत, प्रवीण मेश्राम की भूमिका सराहनीय रही।

You missed

error: Content is protected !!