IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाई – भाजपा

मोदी सरकार ने बाबासाहेब के सम्मान में एक ऐतिहासिक फैसला किया है। आजादी के अमृत काल के 75 साल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है 14 अप्रैल, 2023 को अंबेडकर जयंती पर देशभर में अवकाश की घोषणा कर देश वासियों को सम्मान दिया है।

कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा में धूमधाम से बाबा साहेब की जयंती महोत्सव के रूप में मनाने की विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए सुबह शहर के कुछ जगह पर साफ़ सफाई अभियान चलाया और मूर्ति का पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया ,जिसमे विशेष रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय,जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह,डॉ सिया राम साहू मोती राम चंद्रवंशी पूर्व विधायक,नितेश अग्रवाल उपाध्यक्ष भाजपा, गोपाल साहू, राम कुमार भट्ट पूर्व भाजपा अध्यक्ष,संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, वीरेंद्र साहू,सुरेश दुबे,पर्यटन वर्मा,रामकृष्ण साहू, शिवनाथ वर्मा, भुनेश्वर चंद्राकर,श्रवण गोस्वामी, पन्ना चंद्रवंशी,मनी राम साहू, मनोज गुप्ता,और प्रमुख नेता की मौजूदगी रही। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए,भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। साथ ही स्वच्छता अभियान में शामिल होकर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आंबेडकर पार्क की साफ-सफाई की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेतागण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।

*बाबा साहेब के जीवन का अनुसरण करना चाहिए: अनिल सिंह*

दौरान श्रद्दा सुमन अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया.
बता दें कि बाबा साहेब आंबेडकर का 132वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को मनाई गई
श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन का अनुसरण सभी को करना चाहिए। उन्होंने कभी नशे का सेवन नहीं किया। लगातार उच्च शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने खुद को योग्य बनाया।

*बाबा साहेब का स्मारक बनाने का सौभाग्य भाजपा को मिला: रामकुमार भट्ट*

बाबा साहब के वह विचार जो उन्होंने देश को दिए और बाबा साहब ने संविधान निर्माण के साथ ही जो सूत्र हमें दिया है। बाबा साहब के विचारों ने इस भारत को एक सामाजिक समरसता के साथ संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। आज हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब आंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में अपने व्यवहार में लाते हुए संपूर्ण भारत के अंदर इन विचारों को और नीचे जमीन तक लोगों के बीच ले जाने का प्रयास हम सब मिलकर करेंगे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!