IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

हड़ताल जारी, पंचायत सचिव संघ ने छत्तीसगढ़ शासन के आदेश की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन,उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

कवर्धा। ग्राम पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई कवर्धा द्वारा दिनांक 16/03/ 2023 से प्रांतीय निकाय के आह्वान पर आज 19 वा दिवस भी अपने 1 सूत्रीय मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि समाप्ति पश्चात शासकीयकरण के संबंध में ब्लॉक स्तर पर काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं। पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत के सभी कार्य एवं शासन की सभी योजनाएं पूरी तरह से ठप हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को 24 घंटे के अंदर हड़ताल समाप्त कर काम में लौटने आदेश जारी किया गया जिससे छुब्ध होकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लाक इकाई कवर्धा द्वारा आज दिनांक 03/04/ 2023 को हड़ताल स्थल पर समस्त हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवो द्वारा आदेश की प्रति जलाकर विरोध किया गया। शासन-प्रशासन द्वारा यदि सचिवो का 1 सूत्रीय मांग शासकीयकरण को पूरा नहीं करती है तो प्रांतीय सचिव संघ के निर्णय अनुसार हड़ताल को उग्र करने का निर्णय हड़ताल स्थल पर लिया गया।

धरना स्थल पर आज प्रमुख रुप से प्रताप चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी /अधिकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष जिला कबीरधाम, कन्हैया राजपूत पूर्व प्रांत अध्यक्ष सचिव संघ छत्तीसगढ़, डमरू नाथ योगी ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा,सीमाभास्कर ,सुनीति कौशिक ,सरोज बंजारे, देवानंद बंजारे एवं जनपद पंचायत कवर्धा के सभी सचिव उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!