IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत सचिव संघ का 14वे दिवस हड़ताल जारी, अष्टमी पर मुख्यमंत्री को सदबुद्धि प्रदान करने हवन किया गया

कवर्धा। ग्राम पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई कवर्धा द्वारा दिनांक 16/03/ 2023 से प्रांतीय निकाय के आह्वान पर आज 14 वे दिवस भी अपने 1 सूत्रीय मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि समाप्ति पश्चात शासकीय करण के संबंध में ब्लॉक स्तर पर काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं ,पंचायत सचिवो के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत के सभी कार्य एवं शासन की सभी योजनाएं पूरी तरह से ठप हो गया है।

आज 14वे दिवस को नवरात्रि पर्व पर धरना स्थल पर मुख्यमंत्री को सचिवो की मांग को पूरा करने हेतु सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। आज हड़ताल स्थल पर डमरू नाथ योगी, ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा सचिव संघ ,विनोद चौहान ,बलदाऊ कौशिक, सीमा भास्कर ,शशि चंद्राकर, पदुम धुर्वे ,अशोक वर्मा, देवानंद बंजारे, गयाराम साहू, कुमार खरे ,छोटूराम पात्रे, अतुल दिवाकर ,रूपेश चंद्रवंशी, विनोद बांधेकर, प्रमोद भारत,अजमेर बेग, आदि कवर्धा ब्लॉक के सभी सचिव उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!