IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा जिला में आज भी ऐसे स्कूल,आगनबाडी है जहां भवन नही ,पर्यटन का मुख्य केंद्र फिर भी न रानीदहरा जलप्रपात ,पचराही ,चरणतीर्थ ,छीरपानी बांध ,सुतियापाट बांध ,सुकझर के लिए कोई बजट नही ,लोहारा ,कुंडावासियो के लिए नए शक्कर कारखाना के लिए बजट ही नही ,भरोसे का नहीं धोखे का है बजट
– सुनील केशरवानी

 

82 हजार करोड़ रूपया का कर्ज कैसे चुकाएगी सरकार ? नहीं बताया गया बजट में।

छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार के पास नहीं है कोई रोडमैप – JCCJ

 

कवर्धा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने भूपेश सरकार के आखरी बजट 2023 पर पार्टी की ओर से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसा है। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं के एक सवाल में लिखित जवाब देते हुए खुद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी 2023 के स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रूपया का ऋण है। बजट पेश करते समय सरकार इस ऋण को कैसे चुकाएगी ? सरकार के पास आए के कौन कौन से साधन होंगे ? बजट में नहीं बताया गया, यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले समय में दिवालिया के कगार में पहुंच जाएगी । सरकार के पास छत्तीसगढ़ को कैसे विकसित राज्य बनाया जाए तत्संबंध में कोई रोडमैप नहीं है। बजट में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा हुई पर वह किस मद से बनेगा ? और कब तक बनेगा ? उसका सरकार ने कुछ नहीं बताया। बेरोजगारों को भत्ता देने की घोषणा किया बेरोजगारों को बीते 4 वर्षों का भत्ता दिया जाना है पर सरकार ने उसपर भी कटौती कर दिया है। वही सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भी कुछ नहीं बताया । सौर्य ऊर्जा और बिजली में गांव ग्रामीण को आत्म निर्भर बनाने के संदर्भ बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखा कुल मिलाकर सरकार ने बजट के नाम पर औपचारिक घोषणा की है, चुनाव को ध्यान में रखकर लोक लुभावना बजट प्रस्तुत किया किया गया है जो कि अविश्वनीय है। भूपेश सरकार का यह बजट भरोसे का नहीं बल्कि धोखे का है।
कवर्धा जिला में आज भी ऐसे स्कूल आगनाबाड़ी है जहां भवन नही है ,बिना भवन ,एकल शिक्षक युक्त शाला में बच्चे पढ़ रहे है ,वही जिला के पंडरिया ,बोड़ला पर्यटन का मुख्य केंद्र फिर भी न रानीदहरा जलप्रपात ,पचराही ,चरणतीर्थ ,छीरपानी सहित अन्य पंडरिया के पर्यटक क्षेत्र लिए कोई बजट नही है । सहसपुर लोहारा ,कुंडावासियो के लिए नए शक्कर कारखाना की मांग थी उसे भी अनदेखी किया गया है ।डोंगरगढ़ कटघोरा रेलवे मार्ग के लिए जिलेवासियों की उम्मीद थी जिलेवासियों के उम्मीदों को तोड़ा गया है । बैगा जनजाति के युवा को सीधी भर्ती
नियमित भर्ती के लिए बजट से आशा किये थे लेकिन उन्हें भी कुछ नही मिला ये सरकार धोखा देने वाली सरकार है ।जनता जिसे देख रही है समझ रही है आनेवाले दिनों में कवर्धा की जनता जरूर जवाब देगी ।

You missed

error: Content is protected !!