Breaking reporter कवर्धा: ये तो हद है, तीन साल में बना नहीं पाए पुल, मानसून में स्लैब डालने की थी तैयारी, गुरुवार को आगर नदी में पानी बढ़ते ही बह गई सेंट्रिंग, नजारा देख सब रह गए दंग…आप भी देखिए VIDEO
कुई से महादेव सोनी की रिपोर्ट
कवर्धा। प्रदेश में बीते दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर वनांचल में बहने वाली नदी नाले उफान पर आ चुके है। इससे नुकसान की आशंका बनी हुई है। कवर्धा पंडरिया में गुरुवार को बारिश की वजह से एक हादसा हो गया। यहां ग्राम मुनमुना से कामठी के बीच आगर नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल निर्माण की सेंट्रिंग बाढ़ में बह गई। नजारा भयंकर था। इसका वीडियो भी तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुल को मार्च 2020 में बन जाना था। लेकिन आजतक नहीं बन पाया। पुलिया के दोनों तरफ बन गया है बीच को छोड़ दिए थे हफ्ते भर से सेंट्रिंग को लगाने का कार्य चल रहा था आज गुरुवार को तेज बारिश होने के कारण आगर नदी में बाढ़ आया और सेंट्रिंग को बहा ले गया। लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुल निर्माण में देरी के चलते लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 20 गाँव के लोग 12 किलोमीटर घुमकर आवागमन करने मजबूर है।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730