रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती घेरे के असर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौसम में अनुकूल परिवर्तन हो रहा है। मौसमी सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक आने वाले 19 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इधर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणीका हिमालय की तराई में स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका झारखंड से पश्चिम मध्य बंगाल की और दक्षिणी तटीय उड़ीसा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी तटीय उड़ीसा के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। दिनांक 15 अगस्त को बस्तर संभाग के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की सम्भावना है। कल दिनांक 16 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की और भारी वर्षा होने की सम्भावना है। अधिकतम तापमानों में गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/08/मौसम-सारांश-15.08.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 15.08.2021″]

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730