IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*बेरोजगारों को ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार।*

*सरकारी नौकारी दिलाने के नाम बेरोजगारों से 22,99000/ रूपया लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।*

कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी हुमलाल पटेल पिता सौखी राम पटेल ग्राम सिगांरपुर जगल थाना सिटी कोतवाली एवं अन्य 8 पीड़ितो के रिपोर्ट पर आरोपी चिरागपाली पिता मनीराम पाली, मुस्ताक खान पिता खलील खान निवासी महाराजपुर एवं मास्टर माईस त्रिलोक प्रताप सिंह पिता गैमुन सिंह कागजी जिला महासमुन्द द्वारा पढ़ें लिखे बेरोजगार युवको से सरकारी नौकारी लगाने के नाम पर वर्ष 2017,2018 में पुलिस भर्ती एवं विद्युत विभाग में कम्युटर आपरेटर, पटवारी कृषि विस्तार अधिकारी , इन्काम टेस्ट अधिकारी का गुप्त भर्ती निकला है जिसमें मैं तुम्हें नौकरी दिलवा दूंगा कहकर 22,99000/ रुपया ठगी करने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कबीरधाम में अपराध कामांक 568/2021 धारा 420,34 भा.द.वी. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा प्रकरण बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का होने से स्वयं थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश देकर विशेष टीम तैयार कर आरोपी के पता तलाश करने हेतु जिले के आसपास एवं छत्तीसगढ़ से बाहर टीम रवाना किया गया साथ ही जिले के साइबर सेल टीम को भी आरोपी के पता तलाश हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में आरोपियों का तलाश करने में सिटी कोतवाली पुलिस टीम को सफलता मिला। घटना दिनांक के बाद से पकड़े जाने के भय से लगातार आरोपी के द्वारा अपना रहने का ठिकाना बदल बदल कर पुलिस टीम को गुमराह कर रहा था परंतु पुलिस टीम की मुस्तैदी एवं सूझबूझ से फरार आरोपी मास्टर माइंड त्रिलोक प्रताप सिंह पिता गैमुन सिंह कागजी जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर जिला कबीरधाम लाकर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। एवं अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिंह, चन्द्रकांत तिवारी, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष, तोरेन्द्र, रति राम, संजय पांडे चालक भूषण साहू , उपेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!