IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्री मोहम्मद अकबर को जन्मदिन की बधाई देने लगा रहा लोगो का तांता

मंत्री निवास पर करवाया गया लोगों का मुंह मीठा

कवर्धा। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा विधि-विधायी कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्मदिन के अवसर पर शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। बधाई देने पहुंचने वालों का सिलसिला सुबह से प्रारंभ हुआ जो रात तक चलता रहा। मंत्री अकबर के निवास में मिठाईयां व केक बंटती रही।
बधाई देने पहुंचने वालांे में विधायक व पूर्व विधायकगण, नगरीय निकाय व पंचायतों के प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण, आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. व अन्य शासकीय अधिकारी कर्मचारी, सहकारी बैंकों के प्रतिनिधिगण तथा अधिकारी व कर्मचारीगण के अलावा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल थे।

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अलावा राजनांदगॉव, रायपुर, दुर्ग व अन्य जिलों से लोग सादगी व सरल व्यवहार के धनी मोहम्मद अकबर को बधाई देने पहुंचे थे। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर, शाल, गमछा, साफा पहनाकर मंत्री मोहम्मद अकबर का स्वागत किया। बधाई देने पहुंचे लोग अपने साथ तरह-तरह की मिठाई, केक आदि साथ लाये हुए थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मोहम्मद अकबर अपने जन्मदिन पर समारोह का आयोजन नहीं करते थे लेकिन अपने समर्थकों, प्रशंसकों व सहयोगियों सहित अन्य लोगों की इच्छा का सम्मान करते हुए पिछले वर्ष से अपने जन्मदिन पर बधाई स्वीकार करते है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!