IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महादेव सोनी नेउर:- 
नेउर:- पंडरिया विकासखंड के कुकदूर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गांव कौआनार में रविवार को शाम 7बजे वही के निवासी मंगल बैगा टंगिया लेकर परदेशी उम्र 60 के घर मे घुसकर सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मृतक परदेशी सहित पत्नी व दो बच्चे को चोट पहुचाया है। टंगिया से हत्या करने के बाद आरोपी मंगल फरार है। बताया जा रहा है कि लड़ाई जमीन विवाद की है और गांव में कई बार मीटिंग हो चुका है समझाई भी दी गई थी। मृतक द्वारा कुकदूर थाना में तीन बार मंगल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवा चुका था जिसके कारण इतना बड़ा घटना को अंजाम दे दिया गया है घायल को कुकदूर अस्पताल भर्ती किया गया है। मंगल की खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

error: Content is protected !!