IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्री मोहम्मद अकबर ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की

कवर्धा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के प्रांगण में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। मंत्री अकबर कृषि मंडी कवर्धा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराने पहुंचे थे । नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,उपाध्यक्ष चोवा साहू,सदस्य रानू दुबे ने भी पूजा अर्चना की।
उल्लेखनीय है कि यह वही कृषि मंडी है जहां कवर्धा विधानसभा सीट की मतगणना हुई थी। मोहम्मद अकबर ने यहां से लगभग 60 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।छत्तीसगढ़ की सभी नब्बे सीट में यह सबसे बड़ी जीत थी।कवर्धा विधानसभा की जनता से मोहम्मद अकबर का आत्मीय संबंध होने के कारण वे यहां लोकप्रिय हैं।
इस अवसर पर पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर,छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!