IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहगांव। मामले का
विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 12/06/2022 को रात्रि करीबन 11/00 बजे से 12/00 बजे बीच मुख्य सड़क मार्ग में स्वराज माजदा क्रमांक CG 08 AR 9750 को अज्ञात आरोपियो द्वारा रास्ता रोककर सामने के टायर में लोहे का कील डालकर टायर को भष्ट करके वाहन के सामने का कांच व ड्रायवर साईड का कांच को तोड़फोड़ कर मां बहन की गांली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देने लगे और गाड़ी नही रोकने पर गाड़ी का पीछा करते हुये पैलीमेंटा तक पहुचे तब प्रार्थी द्वारा गांव वालो को उठाया गया तब जाकर सभी आरोपीगण अपने सफेद रंग की ईको कार में चढ़कर भाग गये के रिपोट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहो से पुछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया। प्रार्थी के गाड़ी को लगभग 40,000रू0 का नुकसान हुआ जिस पर थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 36/22 धारा 341 ,294 ,506 ,427 ,395 ,511 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के चार आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था, शेष 04 आरोपीगण घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार थे।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु आला अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में आरोपी (1 )अनिल दौलतानी पिता टिकम दौलतानी निवासी यादव छात्रावास के पास पचरीपारा दुर्ग जिला दुर्ग (2) कुलदीव वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा निवासी चीचा थाना बोरी जिला दुर्ग को आज दिनांक 06/07/2022 को गिरफ्तार कर ज्यू0 रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया एवं फरार आरोपी विजय क्षत्रिय एवं हेमंत साहू का पता तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया आरक्षक Harsh चौरे, आरक्षक, आरक्षक योगेन्द्र धुर्वे ,आरक्षक संजय कुमलकर थाना मोहगांव की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!