IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बीमार महिला को सड़क के अभाव में टोकरी में बैठाकर ले जाते है अस्पताल।

महादेव सोनी नेउर

नेउर:- कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत अमनिया के आश्रित गांव डेगूरजाम जहां सड़क नही है, बरसात के समय में वहां आवागमन बन्द हो जाता है एक ही नदी को पांच बार पार करके पक्की सड़क पर आना पड़ता है। बता दे कि पिछले हफ्ते एक महीने की बच्ची खत्म होने के बाद उसकी माँ गंगोत्री का अचानक तबीयत खराब हुआ लेकिन ले जाने के लिए कोई साधन नही होने के कारण परिवार के लोग उसकी जान बचाने के लिए टोकरी में महिला को बैठाकर 5 किलोमीटर दूर कच्ची सड़क से डामर सड़क तक ले गए।

नेउर कांदावानी रास्ते मे 108 से इलाज के लिए कुकदूर ले गए, विदित इस गांव में आंगनबाड़ी नही है और ना सड़क। बरसात के बाद ग्रामीण लोग स्वयं सड़क बनाते है ताकि आवागमन में कोई परेशानी ना हो सके। गांव आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जिसके चलते जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के एक मिसाल है जो विकास से काफी अछूता है।

You missed

error: Content is protected !!