कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा आज दिनांक-03/08/2021 को थाना सिटी कोतवाली के चौकी बाजार चारभाठा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी में दर्ज विभिन्न अपराधों की जानकारी चौकी प्रभारी उप. निरीक्षक नवरत्न कश्यप से लेते हुए पेंडिंग अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
चौकी में उपस्थित आवश्यक दस्तावेज एवं रजिस्टर, रोजनामचा तथा शासकीय सामग्री का बारीकी से निरीक्षण कर कमियों को जल्द दूर करने कहा गया है, साथ ही चौकी में उपस्थित सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षको से चौकी क्षेत्र में आने वाले विभिन्न ग्रामों के ग्रामवासी एवं आम जनों से बेहतर संबंध स्थापित कर चौकी क्षेत्र में यदि किसी प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधिक तत्व है, तो उसकी जानकारी लेकर तत्काल चौकी प्रभारी को अवगत कराएं ताकि जल्द से जल्द अपराधिक कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त कार्यवाही कर चौकी क्षेत्र को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखा जा सके।
आवश्यक निर्देश दिए चौकी प्रभारी को देखे:-
चौकी के किसी भी अधिकारी जवानों के द्वारा किसी भी असामाजिक कृत्य में सनलिप्त होना पाया गया तो उसकी खैर नहीं होगी कहकर चौकी के रखरखाव एवं आसपास के इलाके को स्वच्छ रख कर क्षेत्रवासियों को भी अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रख विभिन्न प्रकार की बीमारी एवं महामारी से सुरक्षित रहने हेतु निर्देशित करने कहा गया है
निरीक्षण के दौरान उप. निरीक्षक बी.आर. गजेंद्र (रीडर), उप. निरीक्षक (अ) युवराज असटकर (स्टेनो), चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरत्न कश्यप एवं चौकी चारभाठा के अधिकारी जवान उपस्थित रहे।


