पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष पहल पर विशेष संरक्षित जनजाति बैगा के समाज प्रमुख को किया गया है आमंत्रित
ईतवारी राम मछिया बैगा प्रदेश अध्यक्ष आदिम जनजाति बैगा समाज छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माने जाते हैं सबसे करीबी
कवर्धा। संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी कर बताया गया है कि राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संरक्षित जनजातियों के समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। ज्ञात हो कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना अनुसार छत्तीसगढ़ आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर द्वारा दिनांक 19 से 21 अप्रैल 2022 तक पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के साथ विशेष संरक्षित जनजाति समाज प्रमुख को आमंत्रित किया गया है। जिसमें कबीरधाम जिले से ईतवारी राम मछिया बैगा प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़ को आमंत्रित किया गया है। ईतवारी बैगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे विश्वसनीय एवं करीबी माने जाते हैं। अभी छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर बैगानी संस्कृति और परम्परा के संरक्षण, बैगा समाज के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार का अवसर शाला संगवारी, बैगा विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकास कार्यों में ईतवारी बैगा के अभूतपूर्व योगदान है। कबीरधाम जिले में बैगा समाज के विकास में छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में ईतवारी बैगा निरंतर कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव में आमंत्रित किये जाने पर छत्तीसगढ़ के बैगा समाज में ख़ुशी की लहर है। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को आभार व्यक्त किये हैं। ईतवारी बैगा को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। जिसमें अर्जुन सिंह बैगा पद्म श्री, लमतू सिंह बैगा, गौठू बैगा, सेमलाल बैगा, प्यारे बैगा, अत्तु बैगा, दशमी बाई बैगा, चमेली बाई बैगा, बिहारी बैगा, कामू बैगा जिलाध्यक्ष एवं चंद्रकांत यादव सदस्य आस्था समिति, कवर्धा शामिल हैं।


