IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Weather reporter रायपुर: आने वाले 4 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, इधर इन जिलों में आगामी 24 घण्टों के भीतर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन…

फोटो:- मैनी नदी, जशपुर उफान पर।
रायपुर। प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में इसी तरह वर्षा के आसार है। इसका सर्कुलर जारी कर दिया गया है। शनिवार सुबह 8.30 बजे तक लगभग सभी तहसील में वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड का अवलोकन आप न्यूज में कर सकते है। इसके अलावा आने वाले 24 घण्टों में कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, बुलेटिन का इमेज आपको न्यूज़ में मिल जाएगा।
इधर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बिहार और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक के पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर अगले 2 दिन तक आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, हरियाणा, फिरोजाबाद, बांदा, दक्षिण-पश्चिम बिहार, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
प्रदेश में कल दिनांक 1 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कल सभी संभागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है जिसके कारण अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!