IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Weather reporter रायपुर: लगातार बारिश फिर भी प्रदेश के 5 जिलों में पर्याप्त वर्षा का अभाव, विभाग ने रखा ऑरेंज जोन में, इधर शाम को इन जिलों में दी गई भारी बारिश की चेतावनी…
रायपुर। लगातार बारिश होने के बाद भी प्रदेश के 5 जिलों में पर्याप्त वर्षा का अभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने जिलों को डिफिसिएन्ट यानी ऑरेंज जोन में रखा है। इसका अवलोकन आप नीचे दिए गए मौसम विभाग के रिकॉर्ड में देख सकते है। दूसरी ओर विभाग की ओर से शुक्रवार शाम को त्वरित बुलेटिन जारी कर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
इधर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र झारखण्ड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिणी मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, नरनौल, उत्तर प्रदेश में स्थित निम्न दाब के केंद्र, गया, चिन्हित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। प्रदेश में कल दिनांक 31 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!