IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जनपद पंचायत कवर्धा और पंडरिया के विभिन्न ग्रामों में सी.सी.रोड निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्यो के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 15 लाख 77 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पुतकीखुर्द ग्राम पंचायत झिरियाकला के गुरूघासी दास मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम सोमनापुर (पुराना)में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम नेउरगांव में सीसीरोड़ निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 99 हजार रूपए और ग्राम पंचायत नानापुरी में सीसीरोड़ निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी तरह कवर्धा विकासखंड के ग्राम भानपुर में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को बनाया गया हैं।

You missed

error: Content is protected !!