फोटो: बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा में जमकर ओलावृष्टि हुई।
रायपुर। बीते दिनों बने विभिन्न चक्रवाती सिस्टम की वजह से मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई। बुधवार को दिनभर आसमान मेघमय रहा। कहीं-कहीं वर्षा और ओलावृष्टि हुई। जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। जबकि 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की प्रबल संभावना है, इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/01/DRMS-1-1.pdf” title=”DRMS (1)”]
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छग तक स्थित है। कल दिनांक 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है। जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की सम्भावना है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/01/मौसम-सारांश-12012022_220112_181246.pdf” title=”मौसम सारांश 12012022_220112_181246″]
