IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नन्हे कदम कु. दिव्या साहू के हौसलों को अब नई उड़ान मिल गई है। अब वह व्हील चेयर और बैसाखी के माध्यम से अपने स्कूल जाएगी। जल्द ही उनके लिए कृत्रिम पैर भी समाज कल्याण विभाग द्वारा दिया जाएगा। बता दे कि कु. दिव्या साहू कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिपतरा के आश्रित ग्राम अमलीडीह की रहने वाली है। वह दोनो पैरों से दिव्यांग है। उन्हें स्कूल आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। खबर की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुसार विधायक मोहम्मद के प्रयासो से नन्हे कदम दिव्या को आज तत्काल व्हील चेयर और बैसाखी भेंट किया गया।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने कु. दिव्या साहू को व्हील चेयर और बैसाखी उपलब्ध कराया। 10 वर्षीय कु. दिव्या साहू व्हीलचेयर एवं बैसाखी पाकर बहुत खुश हो गई। अब उसे अपने बहन के साथ स्कूल आने-जाने में कोई कठनाई नहीं होगी। दिव्या की माता-पिता भी व्हील चेयर मिलने से काफी प्रसन्न हैं। परिजनों ने बताया कि प्रशासन द्वारा व्हील चेयर उपलब्ध कराने से उसे कहीं भी ले जाने में अब काफी सहुलियत होगी।
उप संचालक समाज कल्याण हरीश सक्सेना ने बताया कि आने वाले दिनों में समाज कल्याण विभाग द्वारा कु. दिव्या को कृत्रिम पैर भी प्रदान किया जाएगा।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!