IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर। चक्रवाती सिस्टम की वजह से बीते 2 दिनों से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। ठंड, बादल और बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रही है। एक और चक्रवाती सिस्टम की वजह से आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है लोगों का सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा चिल्ला मत के मुताबिक एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा में स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है।
एक द्रोणिका उत्तर कोंकण से झारखंड तक 1.5 km ऊंचाई पर स्थित है ।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/01/मौसम-सारांश-11.01.2022.pdf” title=”मौसम सारांश 11.01.2022″]
कल दिनांक 12 जनवरी को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। कोंकण से झारखंड तक स्थित द्रोणिका के उपस्थित के कारण प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला वृष्टि होने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है ।
ओला वृष्टि का संभावित क्षेत्र मध्य छग के जिले हैं।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/01/DRMS-2.pdf”]

You missed

error: Content is protected !!