IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*आरोपियों से नगदी रकम 3500/-रूपये व 52 पत्ती तास पुलिस ने किया जाता।*

कवर्धा। थाना पंडरिया पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रातंर्गत जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया  नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी निकाल कर लगातार कार्यवाही की मुहिम चलाई जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07/01/21 को ग्राम किशुनगढ में दो अलग-अलग स्थानो पर फड लगाकर जुआ खेल रहे 08 जुआडियान जिसमें 01.स्वतंत्र ऊर्फ दोची पिता स्व0 गेंदलाल चंद्राकर उम्र 45 साल साकिन किशुनगढ, 02.रोशन पिता ताराचंद टंडन उम्र 21 साल साकिन सहसपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली, 03.विमल कुमार पिता सम्मन दास भास्कर उम्र 21साल साकिन चिल्पी थाना लोरमी जिला मुंगेली ,04.विनोद चंद्राकर पिता भरत लाल चंद्राकर उम्र 42 साल साकिन किशुनगढ थाना पंडरिय जिला कबीरधाम, 05.ताराचंद पिता धरमु टंडन उम्र 37 साल साकिन सहसपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली ,6.स्वतंत्र पिता रूपनारायण चंद्राकर उम्र 27 साल साकिन किशुनगढ थाना पंडरिया, 07.देवेन्द्र पिता धरम लाल जायसवाल उम्र 37 साल साकिन किशुनगढ थाना पंडरिया, 08.जलेश पिता सुखदेव चंद्राकर उम्र 42 साल साकिन किशुनगढ थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को मौके पर नगदी रकम 3500/-रूपये व 52 पत्ती तास के साथ जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

You missed

error: Content is protected !!