कवर्धा। थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी दिनांक 29/12/21 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 326/2021 धारा – 363 एंव पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक डां लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश एवं, अति0 पु0 अधी0 मनिषा ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी मोनिका सिह परिहार के मार्ग दर्शन् मे थाना प्रभारी लोहारा के नेतृत्व मे विशेष टीम तैयार कर अपहृत बालिका का पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाया गया अथक प्रयास एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग के माध्यम से अपहृत बालिका का रायपुर मे होने की संभावना पर टीम के द्वारा संभावित स्थान पर दबिस दी गई और अपहृत बालिका को आरोपी जीतू कौशल पिता संतु कौशल निवासी अमलेश्वर दुर्ग के कब्जे से बरामद किया गया प्रकरण मे मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी जीतू कौशल के द्वारा धारा – 363,366,376(2)N,376(2)J,भादवि0 4,6 पोस्को एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द विधिसंगत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कबीरधाम मे न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही मे,सउनि उग्रसेन जगत प्रआर0 खुबीराम साहु , प्रआर0 333 मनीष सोनी , म0आर0 617 पिंकी कोसले , म0आर0 दीपा राय का विशेष योगदान रहा* ।


