IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर. 4 जनवरी 2022

प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (3 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 15 लाख 26 हजार 212 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 96 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला  टीका और 63 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद 3 जनवरी को पहले ही दिन एक लाख 85 हजार 906 किशोरों का टीकाकरण किया गया है। प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के लिए लक्षित 11 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका पहले ही दिन लगाया गया। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 89 लाख 41 हजार 014 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका और एक करोड़ 23 लाख 99 हजार 292 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

You missed

error: Content is protected !!