IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फोटो: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मैकल पर्वत श्रृखंला के बीच रविवार को सूर्योदय का मनमोहक नजारा। इस फोटो को लिया है कवर्धा कुई निवासी श्री गोपीकृष्ण सोनी जी ने।  

रायपुर। इनदिनों हवा का रुख बदलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन और रात के तापमान में स्थिरता बनी हुई है। लेकिन आने वाले समय में मौसम फिर एक बार बदलने वाला है। 28 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और 28, 29 दिसंबर को सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों ओले गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। लोगों को सतर्क रहने कहा गया है। जबकि 31 दिसंबर से एक बार फिर प्रदेश में उत्तरी बयार चलेगी जिससे रात का पारा कम होगा, ठंड बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के वातावरण में निम्न सतह पर नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है।  जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। प्रदेश में कल 27 दिसंबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 28 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

29 दिसम्बर को प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर सम्भाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। 31 दिसम्बर से प्रदेश में पुनः उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण न्युनतम तापमान में गिरावट संभावित है।

चेतावनी :- 28 और 29 दिसम्बर को सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की सम्भावना है। (कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया और सूरजपुर में 28 को; सूरजपुर, सरगुजा,  बलराम, जशपुर, बिलासपुर और कोरबा में 29 को)[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/12/मौसम-सारांश-26.12.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 26.12.2021″]

error: Content is protected !!