IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जंवारा और 151 मीटर चुनरी यात्रा के साथ कल होगा पाताल भैरवी का विसर्जन

-12 ज्योतिर्लिंग की दिखेगी झांकी
-हवन पुजन पश्चात भण्डारे का हुआ आयोजन

कवर्धा- शहर सहित अंचल के गांव गांव में इन दिनों माता भक्ति की बयार चल रही है शक्ति की भक्ति में लोग पूरी तरीके से डूब गए हैं। शहर के सार्वजनिक दुर्गा पंडाल में माता दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। नवरात्रि के पर्व पर महिलाओ द्वारा माता सेवा का आयोजन भी किया जा रहा है। मोहल्लेवासी तत्कालीन समय में भक्ति में लीन रहते है। जिसे लेकर वातावरण में धर्म की हवा बह रही है।

साढ़े 14 फीट की शहर की सबसे ऊंची प्रतिमा

बता दे शहर में लगभग सैकड़ो स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई है। वही राज महल कॉलोनी के आदर्श विद्या मंदिर के पास साढ़े 14 फीट की ऊंची मां पताल भैरवी रूप में कवर्धा की बड़ी मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ साज सजा लाइट डेकोरेशन एवं 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियां के दर्शन करने लोग बड़ी तादात में पहुंच रहे हैं। 108 नींबू के माला पहनी माता का अष्टमी को लेकर नवदुर्गा उत्सव समिति एवम मोहल्ले वासियों के सहयोग से माता का भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य मार्गो से होते हुए भोजली तालाब में होगा विसर्जित

समिति के सदस्यो ने बताया कि विसर्जन के लिए 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा और ज्वारा के साथ माता का विसर्जन किया जाएगा। जो की शहर के राज महल कॉलोनी से यूनियन चौक, सराफा लाईन, एकता चौक, सिग्नल चौक, भारत माता चौक भोजली तालाब में विसर्जन किया जाएगा। वही विसर्जन का समय करीब 12 बचे से प्रारंभ होगा। नव दुर्गा उत्सव समिति ने माता रानी के विसर्जन में शहर के तमाम माता रानी के भक्तो को यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!